सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित गढ़ाटोली में पानी भरकर घर जा रही महिला से शनिवार को एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद पीड़िता घायल हो गई। आरोपी युवक का नाम परवेज अंसारी उर्फ काली है और वह शांतिनगर स्थित गढ़ाटोली का रहने वाला है। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह पानी भरकर जा रही थी। इसी दौरान शांति नगर स्थित मदरसा के पास रहने वाला परवेज अंसारी उर्फ काली ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। िवरोध की तो चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने बस्ती में रहने वाले लोगों को भी गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
Source link