भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पारंपरिक गीतों के बीच सामा-चकेवा को दी भावुक विदाई, जलाई चुगला की...



.

मिथिलांचल की लोकसंस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक सामा-चकेवा पर्व मंगलवार की रात बोकारो में पारंपरिक उल्लास और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से सेक्टर-4ई स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में चास-बोकारो की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मैथिली के पारंपरिक समदाओन और अन्य लोकगीतों के बीच सामा-चकेवा को भावपूर्ण विदाई दी गई। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सामा-चकेवा, सतभइया, वृंदावन, चुगला, ढोलिया-बजनिया, बन तितिर और पंडित सहित मिट्टी की प्रतिमाओं को डाला में सजाया। इसके बाद सन (पटुआ) से बने चुगला को जलाकर उसका मुंह झुलसाया गया और सभी प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। इससे पूर्व परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ने कहा कि सामा-चकेवा मिथिला की विशिष्ट लोकपरंपरा है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाती है। नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए परिषद लगातार कार्यक्रम आयोजित करती है। मंच संचालन करते हुए वरीय रंगकर्मी सुनील मोहन ठाकुर ने भी पर्व की महत्ता बताई।

महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को मिथिलामय बना दिया। मौके पर कृष्ण चंद्र झा, विजय कुमार झा, मिहिर मोहन ठाकुर, अरुण पाठक सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष पूनम मिश्रा और सचिव आभा झा के नेतृत्व में दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top