![]()
पूर्वी रेलवे में 19 से 25 दिसंबर के बीच अलग-अलग दिनों में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते धनबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 3 ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने इसकी जानकारी दी। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी रद्द ब्लॉक के दौरान हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत ट्रेनें रद्द रहेंगी। पूर्वा एक्सप्रेस और बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस को तय रास्ते के बजाय खाना, सांईथिया, रामपुरहाट, भागलपुर और किऊल के रास्ते चलाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों के सफर का समय बढ़ेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेनों की ताजा स्थिति जानने की अपील की है।
Source link