भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पिठोरिया में दो चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, चार...



रांची| पिठोरिया थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करने का दावा किया है। पहला मामला कुएं पर लगे टुल्लू पंप की चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में भूरा रंग का टुल्लू पंप और चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या BR30B-7289 जब्त किया है। मामले में अल्फाज अंसारी और राम बाबू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दूसरा मामला काटमकुली निवासी शहरमणि देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में घर में जबरन घुसकर एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबुतलहा अंसारी और महाराज उर्फ जलेश्वर महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 हजार रुपये बरामद किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान में सत्यदेव प्रसाद, संजय कुमार, उमाशंकर सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top