भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पिल्लई टाउन हॉल में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक सभा आज




चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 157वें सत्र 2025-27 की पांचवीं कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को स्थानीय रेस्टोरेंट में चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही को सचिव नीरज संदवार द्वारा पढ़कर संपुष्टि कराई गई। इसके बाद 23 अगस्त 2026 को पिल्लई टाउन हॉल, चाईबासा में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होने वाली चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 16वीं वार्षिक आम सभा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वार्षिक आम सभा 2025-27 सत्र की प्रथम वार्षिक आम सभा होगी। कार्यसमिति द्वारा सम्मानित सदस्यों के स्थान ग्रहण करने की व्यवस्था तय की गई। आम सभा में चेंबर के उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल और पूर्व अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष, चाईबासा नितिन प्रकाश द्वारा संबोधन किया जाएगा। इसके पश्चात सचिव नीरज संदवार द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सीए) द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक भोजनावकाश के बाद दोपहर 2:45 बजे से खुला सत्र आयोजित होगा। इसमें उपस्थित सम्मानित सदस्य चेंबर की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर प्रश्न रख सकेंगे। इसके बाद 16वीं वार्षिक आम सभा की संपुष्टि संविधान की सुसंगत धाराओं के तहत सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top