![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो छठ महापर्व को लेकर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कैंप दो स्थित तिरंगा पार्क छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर मारुति नंदन सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व समाज में अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। छठ व्रतियों को भगवान सूर्य की उपासना करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। घाटों की व्यवस्था बेहतर रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। मौके पर संजय त्यागी, राधेकांत सिंह, बाबू चौबे, अभय कुमार, मुक्ति नारायण, मनीष सिंह आदि मौजूद थे।
Source link