भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पैसों के विवाद में बेटे ने पिता को पीटा:देवघर में इलाज के...




देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र स्थित शिमला मांझीडीह गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक बेटे ने अपने ही पिता की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 70 वर्षीय मुलिंद हेमबरम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि मुलिंद हेमबरम का अपने पुत्र लुखीराम हेमबरम के साथ काफी समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार, बुधवार को पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर लुखीराम हेमबरम ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल वृद्ध को इलाज के लिए सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पुत्र हिरासत में लिया गया घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र लुखीराम हेमबरम को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top