बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र में गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान जिम्मेदार औद्योगिक संचालन, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय अनुपालन तथा सतत अपशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही बताया गया कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपायों एवं उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को अपनाना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Source link