भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रशासन ने पीएनजी गैस अपनाने की अपील की



बोकारो | घरेलू रसोई में एलपीजी सिलेंडर के विकल्प के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अपनाने को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएनजी स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ऊर्जा का विकल्प है। पाइपलाइन के जरिए सीधे घर तक गैस पहुंचने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और रिफिलिंग के इंतजार से राहत मिलेगी। इसमें उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल का भुगतान करना होगा। डीसी ने पीएनजी के फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इससे रसोई में सिलेंडर रखने और उसके भंडारण के लिए अतिरिक्त जगह की जरूरत नहीं पड़ती। सिलेंडर खत्म होने और उसे बदलवाने की परेशानी भी नहीं रहती। इससे समय की बचत के साथ घरेलू कामकाज अधिक सुविधाजनक होता है। कोयला और लकड़ी जैसे ठोस ईंधनों की तुलना में पीएनजी का उपयोग वायु प्रदूषण कम करने में भी सहायक है। जिला प्रशासन ने पीएनजी कनेक्शन केवल अधिकृत गैस वितरण कंपनी से लेने की सलाह दी है। गैस रिसाव की गंध आने पर तत्काल गैस का उपयोग बंद कर देना चाहिए। ऐसी स्थिति में बिजली के स्विच का इस्तेमाल नहीं करें और घर के दरवाजे व खिड़कियां खोल दें। इसके बाद संबंधित गैस आपूर्तिकर्ता के आपातकालीन नंबर पर सूचना दें। डीसी ने नागरिकों से पीएनजी पाइप लाइन की उपलब्धता, कनेक्शन लेने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top