भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रशिक्षण के बाद भी दर्जनों आश्रित हैं बेरोजगार: संघ



सिटी रिपोर्टर | बोकारो मृत कर्मचारी आश्रितों के नियोजन की मांग को लेकर बुधवार को बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक टू-टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता समसुल अंसारी ने और संचालन शंभु कुमार ने किया। बैठक में आश्रितों ने बीएसएल प्रबंधन से नियोजन मामले में सकारात्मक पहल करते हुए जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सभी आश्रित अप्रेंटिसशिप का प्रशिक्षण पूरा कर पास कर चुके हैं। बावजूद वे लंबे समय से अपने नियोजन की मांग को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। प्लांट में कुशल कामगारों की आवश्यकता है। ऐसे में प्रशिक्षित आश्रितों को नियोजन का अवसर देना चाहिए। सभी आश्रित अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दक्षता और अनुभव रखते हैं। प्लांट के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए भी प्रशिक्षित एवं अनुभवी कामगारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रबंधन से अपील की कि पूर्व में बनी सहमति के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि मृत कर्मचारियों के आश्रितों को न्याय मिल सके। प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। बैठक में सलाम एहसान, उपेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अर्जुन हजाम, राजकुमार पाठक, विपिन, धीरन गोप, शत्रुघ्न रजवार, बासमती, मीना सहित आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top