भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रांतीय खेलकूद समारोह में कबड्डी प्रतियोगिता शुरू




बोकारो | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-3 में में आयोजित 37वें प्रांतीय समूह खेलकूद समारोह के तहत बालकों की खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ की गई। उद्घाटन सत्र में विद्या विकास समिति झारखंड के खेलकूद संरक्षक व देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल ने कहा कि समूह खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड के 33 विद्यालयों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 637 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।दो दिवसीय आयोजन में कबड्डी की 36 और खो-खो की 22 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं बाल, किशोर और तरुण वर्ग में कराई जा रही हैं। सुरेश मंडल ने कहा कि हार-जीत से ऊपर उठकर सीख लेना ही खेलों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यहां से चयनित खिलाड़ी क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर तक पहुंचते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top