![]()
धनबाद पुलिस ने 31 मई को दामोदर नदी किनारे मिले 24 वर्षीय युवक दिलशाद के शव की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वारदात की वजह युवती की शादी तय होने के बाद प्रेमी द्वारा परेशान करना था। इस घटना में शामिल युवती का मंगेतर फिलहाल फरार है। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि दिलशाद और कोमल (21) पहले से प्रेम संबंध में थे। इसी बीच कोमल की शादी दूसरे युवक रोशन कुमार से तय हो गई। दिलशाद लगातार कोमल को परेशान कर रहा था एसडीपीओ के अनुसार, शादी तय होने के बाद दिलशाद लगातार कोमल को परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर कोमल और उसके होने वाले पति ने मिलकर दिलशाद की हत्या की साजिश रची। कोमल ने कॉल कर दिलशाद को भौरा ओपी क्षेत्र के श्मशान घाट के पास मिलने के लिए बुलाया। यहीं पर कोमल और रोशन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को एक शेड से दिलशाद का शव बरामद हुआ था। हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू बरामद मामले की जांच के लिए सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर गहन छानबीन की, जिससे हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने झरिया के कोईरी बांध निवासी मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
Source link