![]()
जैनामोड़ | देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी में सोमवार को जैनामोड़ में भाजपा जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकला गया। भाजपाइयों ने मिठाई बांटा व जमकर आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान जय श्री राम, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, अमित साह जिंदाबाद, विश्व का एक ही निशान, कमल निशान-कमल निशान आदि नारे लगाए गए। वहीं पश्चिम बंगाल में 70 वर्षों के बाद भाजपा की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बंगाल की जंगल राज्य का खात्मा हुआ है। जूलूस में पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, मनोज ठाकुर, सुभाष चन्द्र महतो थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बोकारो के नया मोड़ में सांसद ढुलू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन राज्यों की जनता ने सुशासन और विकास के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से ऊब चुकी थी और अब बदलाव चाहती थी, जिसके चलते भाजपा को भारी समर्थन मिला। सांसद ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहा और सभी राज्यों की जनता को धन्यवाद एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। जश्न के दौरान अंबिका ख्वास, भारत यादव, वीरभद्र सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, अशोक पप्पू, उमेश शर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, अमर स्वर्णकार, कनक बादशाह, निवारण प्रसाद, अरविंद राय, विमल कुमार, लालबाबू सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Source link