गुमला|पालकोट थाना क्षेत्र के चिरोडीह निवासी वेदमुनि देवी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। साइबर अपराधियों ने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताकर महिला को अपने झांसे में लिया। उनके बैंक खाते से 27 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान उसने महिला के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा। किसी बहाने से ओटीपी पूछ लिया। महिला ने जैसे ही ओटीपी बताया, उनके बैंक खाते से 27 हजार रुपए की निकासी हो गई।
Source link