भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फाइन आर्ट्स सीखना है तो यहां लें एडमिशन, ये हैं शहर के...


Last Updated:

Jamshedpur Best Colleges For Fine Arts: जमशेदपुर में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये कुछ ऑप्शन हैं, जिनमें से आप चुनाव कर सकते हैं. JWU, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, करीम सिटी कॉलेज और निजी आर्ट स्टूडियो में आर्ट्स व विजुअल आर्ट्स की पढ़ाई व ट्रेनिंग मिलती है.

अगर आपको पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला, ग्राफिक डिजाइन, क्राफ्ट या विजुअल आर्ट्स में रुचि है और आप फाइन आर्ट्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो जमशेदपुर में कुछ ऐसे कॉलेज और संस्थान हैं जहां कला विषयों की पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा जा सकता है. हालांकि शहर में बीएफए (Bachelor of Fine Arts) जैसे विशेष कोर्स सीमित हैं, लेकिन कई कॉलेजों में आर्ट्स और विजुअल आर्ट्स से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं, जो आगे फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने का रास्ता खोलते हैं.

सबसे पहले बात करें जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी (JWU) की, जो शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल है. यहां आर्ट्स संकाय के अंतर्गत विभिन्न विषयों की पढ़ाई होती है. बीए कोर्स की कुल फीस लगभग 20 हजार रुपये के आसपास है. विश्वविद्यालय में ड्राइंग, पेंटिंग, सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक कला को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

दूसरा प्रमुख संस्थान द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, साकची है. यह कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध एक पुराना और प्रतिष्ठित महिला कॉलेज है. यहां आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़ाई के साथ छात्राओं को सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है. कॉलेज में हजारों छात्राएं अध्ययन करती हैं और कला विषयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करीम सिटी कॉलेज भी जमशेदपुर के प्रमुख कॉलेजों में गिना जाता है. यहां बीए ऑनर्स के विभिन्न विषय उपलब्ध हैं और फीस अपेक्षाकृत कम है. कला और साहित्य से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. अगर कोई छात्र आगे चलकर फाइन आर्ट्स, डिजाइनिंग या विजुअल कम्युनिकेशन में जाना चाहता है तो यह एक अच्छा आधार दे सकता है.

इसके अलावा शहर में कई निजी संस्थान, आर्ट स्टूडियो और डिजाइनिंग अकादमियां भी हैं जहां स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, डिजिटल आर्ट, ग्राफिक डिजाइन और क्राफ्ट की ट्रेनिंग दी जाती है. कई छात्र स्नातक के साथ-साथ इन संस्थानों से प्रोफेशनल प्रशिक्षण लेकर अपनी कला को और बेहतर बनाते हैं. इससे प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों और फ्रीलांसिंग के अवसर भी बढ़ जाते हैं.

फाइन आर्ट्स की पढ़ाई के बाद छात्र पेंटर, इलस्ट्रेटर, ग्राफिक डिजाइनर, एनीमेशन आर्टिस्ट, आर्ट टीचर, आर्ट डायरेक्टर, फैशन इलस्ट्रेटर या स्वतंत्र कलाकार के रूप में करियर बना सकते हैं. आज डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में कला के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार दोनों की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसलिए अगर आपके भीतर रचनात्मकता है, तो जमशेदपुर के ये संस्थान आपके सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top