भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला गार्ड



बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सियाराम इंडस्ट्रीज में रविवार को 35 वर्षीय गार्ड का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गोड़ाबाली के सुईयांडीह निवासी गोवर्धन मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोवर्धन मांझी अपने पिता चेतन मांझी के साथ नट बनाने वाली उक्त फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पिता चेतन मांझी वहां पहुंचे तो बेटे को फैक्ट्री के गार्ड रूम में फंदे से लटका पाया। बताया गया कि उसने फैक्ट्री के अंदर मौजूद मजबूत फीते का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बालीडीह पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया व पिता के अलावा फैक्ट्री के अन्य कर्मियों से पूछताछ की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top