भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंगाल की खाड़ी में फिर उठा बवंडर, आज दिखाएगा अपना रंग, IMD...


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी में फिर उठा बवंडर, यहां तूफानी हवा और बारिश का रेड अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मानसून इन दिनों अपने चरम पर है. गुजरात समेत अन्‍य राज्‍यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेज हवा के साथ तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से नया सिस्‍टम बना है, जो सोमवार 27 जुलाई 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों को पार करेगा.

बंगाल की खाड़ी में फिर उठा बवंडर, यहां तूफानी हवा और बारिश का रेड अलर्टZoom

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम बनने की वजह से पूर्वी भारत में बारिश से जुड़ी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है. (फाइल फोटो/Reuters)

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं. गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक में बारिश हो रही है. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया पूर्वानुमान जारी किया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन लगातार मजबूत हो रहा है और इसके सोमवार 27 जुलाई 2026 को डीप डिप्रेशन में बदलने के बाद उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की प्रबल संभावना है. आईएमडी ने इसके प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में नया बवंडर उठने से ओडिशा, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, गुजरात के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. गुजरात के कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का भी पूर्वानुमान है.

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर स्थित डिप्रेशन रविवार शाम 5:30 बजे तक धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्व में केंद्रित था. यह सागर द्वीप से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, बालासोर से 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कैनिंग (बंगाल) से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और चांदबली (ओडिशा) से 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह वेदर सिस्‍टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए सोमवार सुबह तक और अधिक मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगी. इसके बाद सोमवार सुबह या दोपहर के आसपास इसके चांदबली (ओडिशा) और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) के बीच उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तट को पार करने की संभावना है. लैंडफॉल के दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं, मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है.

तूफानी हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान

डिप्रेशन के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी वर्षा के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान पर आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और पहले से समुद्र में मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित तट पर लौटने की सलाह दी गई है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top