भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंगाल की खाड़ी में फिर जागा दानव, 2-3 दिनों तक चलेगा तांडव...


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी में फिर जागा दानव, कई राज्‍यों में 2-3 दिनों तक चलेगा तांडव

Last Updated:

IMD Weather Today: अल नीनो को जहां अपना प्रभाव दिखाना है, दिखाता रहे. भारत में फिलहाल रेन किलर वेदर सिस्‍टम का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर बनने की बात कही है, जिसके असर से कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में फिर जागा दानव, कई राज्‍यों में 2-3 दिनों तक चलेगा तांडवZoom

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम के एक्टिव होने की बात कही है. इसके प्रभाव से कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. (फाइल फोटो)

IMD Weather Today: भारत में मौसम का तेवर लगातार बदल रहा है. IMD समेत दुनिया के तमाम मौसम विज्ञानी अल नीनो के एक्टिव होने की बात कर रहे हैं. अल नीनो का मानसून पर उल्‍टा असर पड़ता है, लेकिन भारत पर अभी तक इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है. स्‍थानीय मौसमी दशाओं की वजह से देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से नया सिस्‍टम एक्टिव होने की बात कही है, जिससे मानसून को और रफ्तार मिल सकती है. इसके असर से भारत के कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्‍तर, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ समेत अन्‍य राज्‍यों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top