भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां




कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोदवे, केरेडारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीडीओ विवेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्राओं ने उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक व आत्मीय स्वागत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। समारोह का एक विशेष आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार की गई झारखंडी पेंटिंग रही। यह पेंटिंग छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और स्थानीय कला के प्रति उनके लगाव को दर्शाती है। इसे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार एवं अंचल अधिकारी विपिन चंद्र विश्वास को भेंट किया गया। अतिथियों ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सावित्री देवी, वार्डन सुदीपा कुमारी, लेखपाल सोनी कुमारी, रामलाल राणा, राजेश कुमार महतो, विनोद कुमार, हुलाश महतो, रीना कुमारी, आरती कुमारी, मोनीका कुमारी, विश्ववासिनी मिश्रा, सीमा कुमारी समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top