भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चों के टिफिन के लिए 15 मिनट में बनाएं आलू फ्राई और...


Last Updated:

Aloo Fry Recipe: सुबह में बच्चों को टिफिन क्या दें, इसका बहुत बड़ा टेंशन महिलाओं को होता है. ऐसे में आप बहुत ही कम समय में आलू फ्राई और पूरी बना सकते हैं, जो खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि एकदम 15 मिनट के अंदर बंद कर तैयार हो जाती है. इसके लिए आपको कोई स्पेशल तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ में चिप्स भी आपकी तैयार हो जाएगी.

रांची की गृहिणी उषा बताती हैं कि आपको सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में रिफाइन तेल लेना है. जहां कम से कम तीन बड़े चम्मच ले लीजिए और उसमें बस एक बड़ा आलू पतली पतली स्लाइस में काटकर, अच्छे से धोकर, तेल में डाल दीजिए. क्योंकि बच्चों को देना है. इसलिए मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इसके बाद आप देखेंगे की आलू फ्राई होने में मुश्किल से 5 मिनट का वक्त लगेगा. आपको लगे हाथ थोड़ा सा हल्दी और थोड़ा सा नमक भी डाल देना है. इस अतिरिक्त और कुछ भी नहीं.

5 मिनट बाद जब यह पूरी तरह फ्राई हो जाए, तब इसे बाहर निकाल लें और इसी तेल में आपको दो से तीन पुरी तल के निकाल लेनी है. इसके लिए आप आटा पहले से गुथ सकते हैं. इसके बाद यह जो तेल बचा हुआ है. लास्ट में इसमें रंग बिरंगी जो चिप्स आती है. छोटी-छोटी जो बच्चों को बहुत भाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब वह थोड़ा सा छान के निकाल लीजिए. इसी तेल में आप तीनों को पका लेंगे और वह भी एक ही कढ़ाई में. आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आपके पास लंच में तीन तरीके का स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलेगा.

आराम से एक बॉक्स में चिप्स डाल दीजिए. रंग बिरंगी आलू फ्राई आपके लिए तैयार है. ये तीनों कंपटीशन खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है और बच्चों को यह कांबिनेशन काफी हद तक पसंद आती है और यह बनता भी एकदम फटाफट है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top