भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चों के लिए भी सेफ हैं ये 5 वॉटरफॉल, नेचुरल स्विमिंग पूल,...


Last Updated:

Ranchi Best And Safe Waterfalls: रांची में कुछ ऐसे वॉटरफॉल हैं जो गर्मी के मौसम में खासतौर पर काफी सुकून पहुंचाते हैं. इसमें सबसे पहला नाम आता है पंचघाघ वॉटरफॉल का, जहां पर प्राकृतिक स्विमिंग पूल जैसा बना हुआ है. इसके अलावा भी कुछ वॉटरफॉल हैं जहां पर आप पिकनिक मनाने आराम से जा सकते हैं. ये खूबसूरत हैं और सेफ भी.

वैसे तो रांची में कई सारे वॉटरफॉल हैं लेकिन, इनमें से कुछ वॉटरफॉल ऐसे हैं जो बहुत ही खतरनाक हैं. मतलब पानी में इतना करंट होता है कि हाथ लगाने से ही कई बार लोग डूब जाते हैं. ऐसे में आप कुछ हिडन वॉटरफॉल आ सकते हैं, जहां पर आराम से गर्मी में नहाने का मजा मिलेगा. पहला है रांची का चरणी वॉटरफॉल जोकि टाटीसिल्वे की तरफ है.

यहां पर पानी का स्तर काफी कम होता है. इतना कि आप आराम से खड़े होकर नहा सकते हैं. इतना ही नहीं जब आप यहां आएंगे तो आपको खूबसूरत गांव का नजारा भी देखने को मिलेगा. यह उलाटू गांव में है. इसके अलावा आप आ जाइए रांची के पंचघाघ वॉटरफॉल जो खूंटी की तरफ है. यहां पर वॉटरफॉल को ऐसे बनाया गया है जैसे प्राकृतिक स्विमिंग पूल हो. यहां आप आराम से नहा सकते हैं.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के पंडापुडिंग वॉटरफॉल रक, यह भी खूंटी साइड है. पंचघाघ से 10 किलोमीटर की दूरी पर. यहां पर भी जल स्तर काफी कम होता है इसलिए नहाने में कोई खतरा नहीं. आप बच्चों को भी ला सकते हैं, कोई डर नहीं. इसके अलावा आप रीमिक्स वॉटरफॉल आ जाइए. यहां का भी बिल्कुल ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, पानी का स्तर काफी कम.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आप अपनी सुविधा के हिसाब से इनमें से किसी भी वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. ये पिकनिक मनाने के लिए, दोस्तों के साथ चिल करने के लिए या परिवार के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट कहे जा सकते हैं. खासकर आजकल जैसे सूर्य देवता आग उगल रहे हैं, ऐसे में इन जगहों पर समय बिताना काफी सुकून देगा. 

इन वॉटरफॉल की खास बात यह है कि ये घने जंगलों के बीच में स्थित हैं. इसके अलावा आप आ जाइए कांची नदी में बने वॉटरफॉल में, जोकि टोरियन वर्ल्ड स्कूल से कम से कम 2 किलोमीटर आगे है. यहां पर भी एकदम ऋषिकेश की तरह साफ पानी है. पानी के बीच में जाकर घंटों बैठ सकते हैं. घने जंगलों का भी अनुभव लीजिए और गर्मी में एकदम प्राकृतिक एसी का मजा भी लीजिए.

जब हम पानी का स्तर कम होने की बात कहते हैं तो इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि यहां पर पानी बहुत कम है और खूबसूरत नजारा नहीं होगा. इसका मतलब है कि पानी बहुत नीचे से बहता है, डूबने का खतरा नहीं रहेगा. पानी के बीच में बड़ी-बड़ी चट्टान होती हैं,  जहां पर आप बैठ भी सकते हैं बगल में खाना बनाकर खा सकते हैं. गर्मी के मौसम में लोग घंटों यहां टाइम स्पेंड करते हैं. 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top