भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खुल सकता है खाता, जानिए...


होमफोटोमनी

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जमा करें पैसा, 5 साल पर मिलेगा 7.5% ब्याज

Last Updated:

अगर आप अपनी बचत को एक निश्चित अवधि के लिए जमा करना चाहते हैं और उस पर ब्याज पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक विकल्प हो सकती है. इसमें एक से पांच साल तक निवेश करने की सुविधा मिलती है. आगरा के आवास विकास स्थित पोस्ट ऑफिस के एसपीएम हीरा सिंह के मुताबिक, पांच साल की अवधि पर 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर लागू है. आइए जानते हैं इस योजना में निवेश की अवधि, ब्याज दर और खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज.

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए निवेश का विकल्प है, जो अपनी बचत को एक निश्चित अवधि के लिए जमा करना चाहते हैं. इसमें निवेशक अपनी जरूरत और आर्थिक स्थिति के अनुसार एक, दो, तीन और पांच साल की अवधि चुन सकते हैं.

इस योजना में अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दर तय होती है. आगरा के आवास विकास स्थित पोस्ट ऑफिस के एसपीएम हीरा सिंह के मुताबिक, पांच साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर लागू है, जबकि एक साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलता है.

टाइम डिपॉजिट स्कीम का लाभ केवल वयस्क ही नहीं, बल्कि नाबालिग बच्चे भी उठा सकते हैं. वयस्क अपने नाम से खाता खुलवा सकते हैं, जबकि 10 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

योजना के नियमों के अनुसार, 10 साल या उससे अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम से खाता खुलवाकर उसका संचालन कर सकता है. इससे बच्चों के नाम पर बचत करने और निश्चित अवधि के लिए रकम जमा करने का विकल्प मिलता है

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती है. इच्छुक लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आवेदन प्रक्रिया और न्यूनतम जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस योजना में निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज दर और नियमों को समझना जरूरी है. ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है, इसलिए निवेश से पहले पोस्ट ऑफिस से मौजूदा दरों और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top