भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बढ़ता शहर… सतनपुर पहाड़ी के नीचे बस रहा नया बोकारो, बदलने लगा...




| बोकारो शहर का विस्तार अब गांवों की पहचान और जीवनशैली को भी बदलने लगा है। चास प्रखंड के सतनपुर गांव की पहाड़ी के नीचे का यह नजारा शहर और गांव के बदलते रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। एक ओर बारी को-ऑपरेटिव की ओर से शहरी बसावट का दायरा गांव की तरफ बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर खेत, पेड़-पौधे, कच्चे रास्ते और छोटे जलाशय अब भी ग्रामीण परिवेश की पहचान बनाए हुए हैं। तस्वीर में एक तरफ पक्के मकानों की कतारें नजर आती हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाली के बीच फैली जमीन और बिखरी बसावट गांव के पुराने स्वरूप की झलक देती है। तेजी से बदलता यह परिदृश्य विकास और प्रकृति के साथ-साथ आगे बढ़ने की चुनौती भी सामने रखता है। सतनपुर की यह तस्वीर बताती है कि शहरीकरण केवल इमारतों का विस्तार नहीं, बल्कि गांव की पहचान में आ रहा बदलाव भी है।*



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top