भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बम-बम बोल रहा है बनारस, बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भारी...


Last Updated:

Kashi Vishwanath Darshan: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ के दरबार में 4 किलोमीटर लंबी भक्तों की कतार लगी रही. मैदागिन-गोदौलिया के अलावा गंगा द्वार से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध दिखे. गंगा स्नान के बाद गंगा जल लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वाराणसी में पूरे दिन यह दौरे जारी रहेगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी बम-बम बोल रही है. बाबा के धाम में शिवभक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जा रहा है. वाराणसी के आला अफसर कांवरियों पर फूल बरसा कर काशी विश्वनाथ मंदिर में उनका स्वागत कर रहे है. सुबह सवेरे से ही भगवान भोले के धाम में यह अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. बताते चले कि देर रात से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का रेला लगा है.

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा अपने भक्तों को गौरी शंकर रूप में दर्शन दे रहे है. साल में सिर्फ एक बार ऐसा मौका आता है जब बाबा विश्वनाथ के अलग अलग स्वरूप के दर्शन भक्तों को होते है. सावन के अलग-अलग सोमवार को उनका अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार होता है.

4 किलोमीटर लंबी कतार
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ के दरबार में 4 किलोमीटर लंबी भक्तों की कतार लगी रही. मैदागिन-गोदौलिया के अलावा गंगा द्वार से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध दिखे. गंगा स्नान के बाद गंगा जल लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वाराणसी में पूरे दिन यह दौरे जारी रहेगा.

दो दिन नो एंट्री
सावन के सोमवार और सावन के शिवरात्रि के मद्देनजर वाराणसी शहर में दो दिन रात 11 बजे के बाद भी भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है. इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को भी नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है.

अफसर बरसा रहे फूल
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में कमिश्नर,डीएम सहित अन्य आला अफसर शिव भक्त और कावरियों पर पुष्प वर्षा करते दिखें.इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी दिखे. 4 जोन 13 सेक्टर में पूरे इलाके को तब्दील कर जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती दिखी.

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आये शिवभक्त प्रिंस गुप्ता ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों के लिए बेहतर इंतजाम दिखे. उन्होंने दो घण्टे में बाबा का जलाभिषेक किया. मंदिर की व्यवस्था देख वो भी गदगद दिखे. ऐसा ही मानना पटना के आए भक्त श्याम यादव का भी रहा वो भी मंदिर के व्यवस्था से संतुष्ट दिखे.

6 लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान
अनुमान है सावन के दूसरे सोमवार पर 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकते है. मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को मिलाकर 10 लाख से ज्यादा भक्त 48 घण्टे में बाबा के दर्शन कर सकते है.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top