![]()
बरियातू थाना क्षेत्र के जोगो पहाड़ पर युवती के साथ गैंगरेप करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान शनि लोहरा, विशाल तिर्की और राहुल लोहरा के रूप में हुई है। तीनों मिसिर गोंदा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जानाकरी के अनुसार घटना 27 मई की शाम की है। आरोपी बहला-फुसलाकर युवती को जोगो पहाड़ ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद भाग निकले। देर शाम तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह जोगो पहाड़ के नीचे बैठी मिली। परिजनों ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हालांकि वह परेशान दिख रही थी। उसकी मां को अनहोनी की आशंका हुई। अगले दिन 28 मई को परिजनों ने उससे फिर बात की, तब उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद 30 मई को बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। -शेष पेज 6 पर परिजनों ने खुद खंगाले सीसीटीवी फुटेज: परिजनों ने लोकलाज के कारण पहले घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में युवती के साथ तीन युवक जाते दिखाई दिए। इसके बाद बरियातू थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
Source link