भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बर्थडे की रात युवक की गई जान; दोस्त भी मरा:रामगढ़ में तेज...




रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मरने वाले सौंदा डी इलाके के रहने वाले हैं। इनके नाम अभिषेक कुमार शर्मा (28) और राहुल कुमार (30) है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनकी बाइक तेज रफ्तार में थी। घटनास्थल पर तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने बाउंड्री को धंसाते हुए तकरीबन 100 फीट अंदर चली गई। समय पर मदद नहीं मिल पाने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों को सुबह हादसे की जानकारी मिली। जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, अभिषेक का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से पतरातु डैम घूमने गए थे। वहीं किसी रेस्टूरेंट में जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। अंधेरा और सुनसान सड़क होने के कारण हादसे की भनक किसी को नहीं लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक घंटों तक गंभीर हालत में वहीं पड़े रहे, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। जब देर रात तक युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह घटनास्थल से शव बरामद किए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बासल थाना प्रभारी कैलाश ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कहा कि तेज रफ्तार की वजह से ही ये हादसा हुआ है। इधर, दोनों ही युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top