भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बस स्टैंड की खाली जमीन पर बनेगा विवाह भवन




भास्कर न्यूज | गिरिडीह शहर के बस स्टैंड स्थित जिला परिषद की खाली जमीन पर जल्द ही आधुनिक विवाह भवन का निर्माण शुरू होगा। करीब 10 वर्षों से लंबित इस योजना को अब धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विवाह भवन निर्माण के लिए जिला परिषद की ओर से लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य के लिए 10 दिन पूर्व टेंडर जारी किया जा चुका है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टेंडर फाइनल होते ही संवेदक को कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने बताया कि बस स्टैंड के समीप जिला परिषद की लगभग 50 डिसमिल जमीन वर्षों से खाली पड़ी हुई है। इस भूमि पर विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव करीब एक दशक पहले जिला परिषद बोर्ड की बैठक में पारित किया गया था। हालांकि, पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो सका था। आधुनिक सुविधाओं से होगा सु​सज्जित :नरेश कुमार जिला अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि विवाह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। भवन में विशाल हॉल, वातानुकूलित कमरे और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वर और वधू पक्ष के लोगों के लिए अलग-अलग आवासीय व्यवस्था की जाएगी, जिससे विवाह समारोहों का आयोजन सुविधाजनक ढंग से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य एक वर्ष निर्धारित किया गया है। समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा जिला परिषद कार्यालय परिसर में उपलब्ध लगभग 5,000 वर्ग फीट जमीन पर भविष्य में बैंक ऑफ इंडिया के भवन निर्माण की भी संभावना जताई गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top