सड़क पर कई लोग असुरक्षित तरीके से चलते हुए अपनी के अलावा दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही दृश्य चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। तस्वीर में देख सकते हैं कि एक बाइक पर कार्टन, बोरियां और अन्य सामान इस कदर लादे गए हैं कि चालक खुद सामान के बीच लगभग छिप गया है। वाहन पर लदा सामान उसकी क्षमता से कई गुना अधिक और काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रहा है। सामान का असंतुलित बोझ वाहन चालक के नियंत्रण और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
Source link