![]()
बीएसएल के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग की ओर से श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट इस्पात संजीवनी को सोमवार को इस्पात भवन परिसर से बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना किया गया। पीरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित इस यूनिट को बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक, सीएसआर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बैद्यनाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे। रवानगी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर की तैयारियों, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। बोकारो जनरल अस्पताल के सहयोग से दवाओं, मरहम-पट्टी और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री से सुसज्जित यह मेडिकल दल चिकित्साकर्मियों एवं स्वयंसेवकों के साथ बोल-बम के जयघोष के बीच देवघर के लिए रवाना हुआ।
Source link