![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में गुरुवार को विश्व गुणवत्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इस्पात भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रभारी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने गुणवत्ता ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटा, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्र, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सेलेंस) नीता बा ने स्वागत किया। उन्होंने विश्व गुणवत्ता दिवस की पृष्ठभूमि, महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सेलेंस) अनुपमा तिवारी ने निदेशक प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट प्रिय रंजन का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में निदेशक प्रभारी ने कर्मचारियों से गुणवत्ता को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक प्रक्रिया में इसे शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजश्री बनर्जी ने कहा कि संयंत्र की कार्यसंस्कृति में गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूरा करने, निरंतर सुधार की प्रक्रिया अपनाने और अपने कार्यों में गुणवत्ता को सर्वो प्राथमिकता देने की अपील की। इसी क्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने ईडी (संकार्य) भवन परिसर तथा अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने बोकारो जनरल अस्पताल में गुणवत्ता ध्वज फहराकर कर्मियों को गुणवत्ता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सेलेंस) आरती सिन्हा ने व धन्यवाद ज्ञापन बिजनेस एक्सेलेंस के ए. नसर ने किया।
Source link