भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीडीए कॉलेज में दिया योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश



तुपकाडीह | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीडीए कॉलेज, पिछरी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार पांडे ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार जोरियार ने किया। मौके पर शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top