भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीमारी के कॉलम में- ‘पत्नी ने रात में काटा’, डॉक्टर की सलाह-...


Last Updated:

SSKM Wife Bite Last Night Prescription: कोलकाता के SSKM अस्पताल के नाम से एक मेडिकल पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें ‘Wife Bite, Last Night’ लिखा है. सलाह में ‘Keep Distance From Wife’ दर्ज है. पर्ची पर कुछ दवाओं के नाम भी हैं. जिसके बाद अब यह पर्ची खूब वायरल हो रही है. आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है? जानें पूरी बात.

ख़बरें फटाफट

‘पत्नी ने रात में काटा’, डॉक्टर ने दी सलाह- वाइफ से दूर रहो; क्या है ये मामलाZoom

SSKM Hospital Wife Bite Last Night viral prescription Kolkata: कोलकाता के सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल SSKM से जुड़ी एक कथित मेडिकल पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पर्ची की तस्वीर सामने आते ही लोगों का ध्यान सबसे अधिक लिखी दो लाइनों पर गया. जिसमें बीमारी के कॉलम में ‘Wife Bite, Last Night’ लिखा है. और उसी के आगे डॉक्टर की सलाह में ‘Keep Distance From Wife’ लिखा है. इसके साथ ही पर्ची पर कुछ दवाओं के नाम भी लिखे हैं. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी.

पर्ची में लिखी दो लाइन बनीं चर्चा

वायरल तस्वीर को SSKM के Physical Medicine Department की ओपीडी टिकट बताया जा रहा है. इसमें रोग या क्लिनिकल नोट्स की जगह ‘Wife Bite, Last Night’ लिखा नजर आता है. इसका मतलब है कि पिछली रात पत्नी के काटने की बात दर्ज की गई थी. इसके बाद डॉक्टर की सलाह वाले हिस्से में ‘Keep Distance From Wife’ लिखा है. यानी पत्नी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. इन्हीं बातों ने सोशल मीडिया पर पर्ची को वायरल कर दिया.

सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुई तस्वीर

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, यह तस्वीर मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. पर्ची पर तारीख और दूसरी जानकारियां भी दिखाई दे रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इससे संकेत मिलता है कि यह पिछले शुक्रवार की ओपीडी टिकट बताई जा रही है. तस्वीर फैलने के बाद SSKM से जुड़े कुछ डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया. उन्होंने जानना चाहा कि यह पर्ची आखिर कहां से आई और इसे किसने लिखा.

अस्पताल ने रिकॉर्ड खंगाला तो नहीं मिली एंट्री

पर्ची वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित दिन की ओपीडी एंट्री की जांच कराई. लेकिन रिकॉर्ड में इस तरह की कोई पर्ची नहीं मिली. यानी जिस टिकट की तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है, उससे जुड़ी ऐसी एंट्री अस्पताल के रिकॉर्ड में नहीं मिली. इसके बाद मामला और गंभीर हो गया. अस्पताल अब यह पता लगाना चाहता है कि वायरल तस्वीर असली है या किसी ने इसे तैयार करके सोशल मीडिया पर फैलाया है.

भवानीपुर थाने में अस्पताल ने की शिकायत

मामले की तह तक पहुंचने के लिए SSKM प्रशासन ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अस्पताल की ओर से इस मामले में साइबर क्राइम जांच की मांग भी की गई है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि कथित पर्ची कहां से आई. इसे किसने तैयार किया और सोशल मीडिया पर इसे किसने फैलाया. फिलहाल पर्ची लिखने वाले डॉक्टर की पहचान सामने नहीं आई है.

असली है पर्ची या सिर्फ वायरल तस्वीर?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘Wife Bite, Last Night’ वाली पर्ची वास्तव में SSKM अस्पताल में जारी हुई थी या नहीं. अस्पताल के संबंधित ओपीडी रिकॉर्ड में ऐसी एंट्री नहीं मिलने से इसकी प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं. इसलिए अभी इसे SSKM की वास्तविक मेडिकल पर्ची मानना सही नहीं होगा. अस्पताल ने पुलिस से जांच की मांग की है और साइबर क्राइम के जरिए इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top