भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बैंगन से 1200000 का मुनाफा: रांची की मुन्नी देवी किसानी में कर...


होमताजा खबरकृषि

बैंगन से 1200000 का मुनाफा: रांची की मुन्नी देवी किसानी में कर रहीं कमाल

Last Updated:

Ranchi Agriculter News: रांची की किसान मुन्नी देवी 25 एकड़ में बैंगन की खेती कर सालाना 10-12 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं. वे जैविक खाद व कीटनाशकों का प्रयोग करती हैं. उनके खेत से बैंगन दिल्ली ही नहीं, साउथ इंडिया तक सप्लाई होती है. उनके खेत में बैंगन हमेशा लहलहाता रहता है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नगरी प्रखंड के पोखर टोली की रहने वाली मुन्नी देवी 25 एकड़ भूमि पर बैंगन की खेती करती हैं. उनकी सहायता के लिए 5 लोगों की एक टीम भी है. मुन्नी देवी के अनुसार, एक एकड़ से 30 क्विंटल तक बैंगन का उत्पादन होता है, जिसे वह सीधे व्यापारियों को बेचती हैं. ये व्यापारी बैगन को दक्षिण भारत से लेकर दिल्ली तक बेचते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

जानें मुन्नी देवी की बैगन से कमाई

मुन्नी देवी बताती हैं कि बैंगन के सीजन में उन्हें 10 से 12 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है. हालांकि, इसमें से कुछ राशि लागत, खाद और कीटनाशकों पर खर्च होती है. उन्होंने यह भी बताया कि बैंगन की खेती में सबसे बड़ी चिंता कीड़ों का लगना होता है. कीड़ों के कारण 25 एकड़ में से लगभग 2-3 क्विंटल बैंगन खराब हो जाते हैं.

जानें कीड़ों से बचाव के उपाय

कीड़ों से बचाव के लिए मुन्नी देवी कीटनाशकों का प्रयोग करती हैं. इसके अतिरिक्त, मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ाने के लिए वह सूखे गोबर को जलाकर उसकी राख का इस्तेमाल करती हैं. उनका मानना है कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और प्राकृतिक रूप से कीड़े नहीं लगते हैं. वे अधिकतर जैविक खाद का उपयोग करती हैं.

जैविक खाद का प्रयोग और खेत की तैयारी

मुन्नी देवी गोबर और केंचुआ खाद को मिलाकर जुताई के समय खेत में डालती हैं. इसके अलावा वह खेत को 3-4 बार जोतकर धूप लगने के लिए छोड़ देती हैं. जहां बरसात के मौसम में पानी की अधिकता से जड़ों में पानी जमा हो जाता है, जिससे कीड़े लगते हैं और जड़ें सड़ जाती हैं. इस समस्या से बचने के लिए वे यह सुनिश्चित करती हैं कि जड़ों में पानी का जमाव न हो.

बरसात में करती हैं विशेष देखभाल

मुन्नी देवी के अनुसार, बरसात में बैगन की फसल का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. अधिक पानी आसानी से निकल जाए, इसके लिए पौधे थोड़ी ऊंची जगह पर लगाए जाते हैं, ताकि अतिरिक्त पानी नीचे की ओर बह जाए. वह बताती हैं कि जड़ों में पानी का जमाव होने से फसल खराब हो सकती है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना महत्वपूर्ण है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top