भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में शराब दुकान में सेंधमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6 घंटे...




बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ पर स्थित एक शराब दुकान में सेंधमारी कर विदेशी शराब चोरी के मामले का पुलिस ने 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की गई लगभग 3.5 लाख रुपए की शराब बरामद कर ली गई। यह घटना शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर स्थित दुकान में हुई, जहां रातभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफी से वारदात को अंजाम दिया। लोहे के चद्दर को कटर से काटकर दुकान में प्रवेश किया घटना की सूचना 4 जून की सुबह करीब 6 बजे बीएस सिटी थाना पुलिस को मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार और छत पर लगे लोहे के चद्दर को कटर से काटकर दुकान में प्रवेश किया था। वे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले में संदीप कुमार के आवेदन पर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 114/2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी नगर राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ताला काटने वाला कटर बरामद किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु पटेल उर्फ सूटर, राजकुमार उर्फ लोला, नितीश कुमार उर्फ गोलू और नंदू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 750 बोतल विदेशी शराब, 137 बोतल/केन बीयर और ताला काटने वाला कटर बरामद किया है। बरामद किए गए माल की अनुमानित कीमत 3.30 लाख से 3.50 लाख रुपए के बीच है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दुकान की छत पर लगे लोहे के चद्दर को काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरी की गई शराब को दुकान से बाहर निकालकर एक टोटो वाहन के जरिए लगभग 700 मीटर दूर पटना खटाल ले जाया गया था, जहाँ उसे छिपाकर रखा गया था। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में पूरे गिरोह की संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top