भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में है PUBG का ‘मिल्टा पावर’ जैसा नजारा! इसकी ऊंची चिमनियां...


बोकारो: अगर आपने PUBG गेम खेला है, तो आपने ‘मिल्टा पावर’ की बड़ी-बड़ी चिमनियों और टावर वाली लोकेशन जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि PUBG की इस मशहूर लोकेशन जैसा नजारा असल जिंदगी में भी बोकारो जिले में देखने को मिलता है? बेरमो स्थित बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) की ऊंची-ऊंची चिमनियां और पावर प्लांट की संरचना पहली नजर में गेम की इसी लोकेशन की याद दिलाती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

बोकारो थर्मल पावर प्लांट की चिमनियों की बनावट और आसपास का माहौल युवाओं और गेम लवर्स को PUBG के ‘मिल्टा पावर’ की याद दिलाता है. यहां फर्क सिर्फ इतना है कि गेम में जहां यह जगह रोमांच और मुकाबले के लिए जानी जाती है. वहीं, असल जिंदगी में यहां से बिजली का उत्पादन होता है, जो झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को रोशन करने में अहम भूमिका निभाता है.

1952 में हुई थी स्थापना

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन का इतिहास भी काफी पुराना है. इसकी स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी इसे एशिया की शुरुआती बहुउद्देशीय थर्मल पावर परियोजनाओं में गिना जाता है. इस परियोजना का उद्घाटन 21 फरवरी 1953 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था. यही वजह है कि यह स्थान सिर्फ औद्योगिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

गेमिंग लोकेशन से रियल लाइफ स्पॉट तक

आज बोकारो के कई युवा गेमर्स के लिए यह प्लांट केवल बिजली उत्पादन का केंद्र नहीं रह गया है. इसकी विशाल चिमनियां और औद्योगिक ढांचा उन्हें PUBG की ‘मिल्टा पावर’ लोकेशन की याद दिलाता है. कई युवा यहां पहुंचकर आसपास के नजारे की तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं.

गेम में जिस जगह पर एयरड्रॉप और रोमांच देखने को मिलता है. वहीं, असल जिंदगी के इस ‘मिल्टा पावर’ जैसे स्पॉट पर बिजली उत्पादन की गतिविधियां नजर आती हैं. यही असली और वर्चुअल दुनिया का यह अनोखा मेल युवाओं के बीच इसे चर्चा का विषय बना रहा है.

कथारा-गोमिया मार्ग से भी सकते हैं पहुंच

अगर आप भी PUBG की मशहूर लोकेशन से मिलते-जुलते इस रियल लाइफ स्पॉट को देखना चाहते हैं, तो कथारा और गोमिया की ओर जाने वाले सड़क मार्ग से बोकारो थर्मल क्षेत्र तक पहुंचा जा सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top