Last Updated:
Bokaro Carnival Bewafa Paanwala: बोकारो के दुबई वॉटरफॉल कार्निवल मेले में आजमगढ़ से आए आलम अंसानी की पान की दुकान काफी चर्चा में है. उनके स्टॉल का नाम ‘बेवफा पान वाला’ है. इतनी ही नहीं उनके यहां आशिकी पान, पत्नी से प्रताड़ित पान, पहले प्यार में दिल टूटना पान जैसे कई ऑप्शन मिल रहे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं.
बोकारो. अगर आप पान खाने के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-4 सर्कस मैदान में आयोजित दुबई वॉटरफॉल कार्निवल मेले में लगा ‘बेवफा पान वाला’ इन दिनों लोगों के बीच खूब चर्चा में है. यहां 12 से अधिक वैरायटी के पान उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि आशिकों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पास छह स्पेशल थीम वाले पान हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.
दुकान के संचालक आलम अंसारी ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं. बचपन में उन्हें प्यार हुआ था जिसमें उनसे बेवफाई हो गई थी, वे ही इसे निभा नहीं पाए. इसी वजह से अपनी उसी प्रेमिका की याद में उन्होंने अपनी दुकान का नाम ‘बेवफा पान वाला’ रख दिया. आज यही नाम उनकी पहचान बन चुका है.
अलग-अलग पान की अलग-अलग कीमत
उनके स्टॉल पर युवाओं के लिए कई अनोखी वैरायटी के पान उपलब्ध हैं. इनमें प्यार में धोखा पान 40 रुपये, नए प्रेमियों का पान 30 रुपये, आशिकी पान 35 रुपये, मनचाहा प्यार पाने का पान 30 रुपये, पत्नी पीड़ित पान 35 रुपये और अकेलापन पान 30 रुपये में मिल रहा है. वहीं साधारण मीठे पान की कीमत 20 रुपये रखी गई है.
आगे आलम अंसारी ने बताया कि उनके स्टॉल पर पान खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. सबसे अधिक मांग ‘नए प्रेमियों के पान’ की रहती है, जिसकी रोजाना करीब 50 से 100 पीस तक बिक्री हो जाती है.
ऐसे तैयार होता है आशिकी पान
वहीं आशिकी पान बनाने की प्रक्रिया के बारे में आलम अंसारी ने बताया कि सबसे पहले ताजे पान के पत्ते में गुलकंद, मीठी सुपारी, टूटी-फ्रूटी, कसा हुआ नारियल, इलायची पाउडर और हर वैरायटी के अनुसार स्पेशल फ्लेवर मिलाया जाता है. इसके बाद पान को आकर्षक तरीके से तैयार कर ग्राहकों को परोसा जाता है.
उनकी दुकान रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होती है और वे अलग-अलग शहरों में लगने वाले मेलों में अपने पान की बिक्री करते हैं. फिलहाल बोकारो के दुबई वॉटरफॉल कार्निवल मेले में उनकी दुकान 25 अगस्त तक लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें