भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो सिटी पार्क मजार की दानपेटी से चोरी:दो चोर CCTV में कैद,...




बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क परिसर स्थित मजार की दानपेटी से चोरी हो गई। देर रात हुई इस वारदात में चोरों ने मजार का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब यहां चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और मजार कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय समाजसेवी और कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सिटी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अख्तर ने बताया कि रात के समय सिटी पार्क परिसर में स्थित रेस्टोरेंट देर रात तक खुला रहता है और वहां लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। इसके बावजूद चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top