भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोदी की खेती से मंथली कमा रहे एक लाख रुपए:कोडरमा के मसनोडीह...




कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह गांव के किसान पप्पू मेहता एक एकड़ जमीन पर बोड़ा (बोदी) उगाकर हर महीने करीब एक लाख रुपए कमा रहे हैं। वह अपनी फसल स्थानीय सब्जी व्यापारियों को बेचते हैं। पप्पू ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले खेत में बो के बीज बोए थे। सही देखभाल और उन्नत तकनीक से 30-35 दिनों में पौधों पर फल लगने लगे। शुरुआत में खेत से रोज करीब दो क्विंटल बोड़ा निकलता था। अब छह महीने बाद भी रोज करीब एक क्विंटल उत्पादन हो रहा है। एक एकड़ में बोड़ा उगाने के लिए बीज, खाद, सिंचाई, बांस और तार का मचान बनाने, निराई और गुड़ाई समेत शुरुआती खर्च करीब 30 से 40 हजार रुपए आता है। मचान और फसल तैयार होने के बाद रखरखाव का खर्च कम हो जाता है। स्थानीय सब्जी व्यापारी पप्पू के खेत से ही 30 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बोड़ा खरीदते हैं। इससे उनका परिवहन खर्च बचता है। साल में 8-10 महीने तक मिलता है उत्पादन
पप्पू मेहता के अनुसार, बोड़े की यह फसल साल के लगभग 8 से 10 महीनों तक लगातार उपज देती है। इस फसल का चक्र पूरा होने के बाद वे इसी जमीन पर मौसम के अनुसार अन्य सब्जियों की खेती करते हैं, जिससे खेत साल भर आबाद रहता है और आमदनी का सिलसिला नहीं टूटता। परिवार के सहयोग से बदली तकदीर
पप्पू मेहता अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी देते हैं, जो खेती के हर कार्य में उनका पूरा हाथ बंटाती हैं। दोनों की संयुक्त मेहनत से आज वे न केवल हर महीने अच्छी बचत कर पा रहे हैं, बल्कि खेती की इसी कमाई से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा भी दिला रहे हैं। पप्पू मेहता की यह कहानी साबित करती है कि यदि सही योजना और परिश्रम के साथ आधुनिक खेती की जाए, तो गांव में रहकर भी शहरों जैसी अच्छी कमाई की जा सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top