भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:4 लाख रुपए का...




जमशेदपुर के मानगो में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जवाहरनगर रोड नंबर-14 के फॉरेस्ट एरिया में छापेमारी के दौरान 68 पुड़िया ब्राउन शुगर और 530 रुपए नकद मिले। ब्राउन शुगर का कुल वजन 4.93 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 नवंबर की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जवाहरनगर रोड नंबर-14 के फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत छापेमारी दल बनाया गया। दल का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ने किया। मानगो थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। रात करीब 8 बजे एक शेड के पास दो युवक खड़े मिले। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top