![]()
गोपालपुर में ब्रेन मलेरिया से एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग ने गोपालपुर, हुदू, चाडकपाथर और मोहितपुर समेत आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को चले अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर बड़ी संख्या में लोगों के ब्लड सैंपल लिए। जांच में 4 नए मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तुमसा गांव का 3 साल का मासूम बच्चा बिंदेश्वरी मुंडा भी शामिल है। इसके अलावा तुमसा गांव के कारो हेंब्रम (19), उपरबेड़ा के चंदन लोहार (13) और कुर्मामाचा गांव के सरगम किस्कू (22) में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर फीवर सर्वे कराया जा रहा है। दो दिन से अधिक बुखार वाले हर मरीज का लिया जा रहा ब्लड सैंपल
{लक्षण दिखते ही जांच: जिन लोगों को 2 दिन या उससे अधिक समय से बुखार है, उनके तत्काल रक्त नमूने लिए जा रहे हैं।
{शुरुआती इलाज पर जोर: स्वास्थ्य विभाग का मुख्य फोकस शुरुआती स्तर पर ही मरीजों की पहचान कर दवा शुरू कराने पर है, ताकि संक्रमण गंभीर रूप न ले सके।
{निगरानी का दायरा बढ़ा: प्रभावित गांवों के साथ-साथ सीमावर्ती बस्तियों में भी स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें लगातार कैंप कर रही हैं।
Source link