भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भरनो में एनएच पर अवैध रूप से खड़े ऑटो हटाए गए




भरनो प्रखंड मुख्यालय के स्कूल चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से ऑटो खड़ा कर यात्रियों का इंतजार कर रहे चालकों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। स्कूल चौक के पास ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं। कट से मुख्यालय चौक जाने वाले वाहनों को एनएच के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार मना किया। इसके बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी जारी रही। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने एनएच पर कब्जा जमाए सभी ऑटो को खदेड़ दिया। ​प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है। कहा है कि यदि भविष्य में किसी भी चालक ने एनएच या चौक के समीप अवैध रूप से ऑटो खड़ा किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त किए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top