भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे बोकारो:मौसी के घर श्रद्धांजलि सभा में शामिल...




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में अपनी मौसी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त रहा। वे शहर में लगभग आधे घंटे तक ही रुके। पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण दौरे को सादगीपूर्ण रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने अपनी मौसी की स्मृति में घर के समीप स्थित एक उद्यान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं को निभाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। आदर्श पार्क के रूप में विकसित होगा उद्यान इस मौके पर राज सिन्हा ने घोषणा की कि जिस उद्यान में पौधारोपण किया गया है, उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पार्क को नितिन नबीन की मौसी के नाम पर एक आदर्श उद्यान के रूप में तैयार किया जाएगा, जो शहर के सबसे सुंदर और सुव्यवस्थित पार्कों में शामिल होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नितिन नबीन सीधे रांची के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन पर शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय स्तर पर इस पहल को सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top