भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की 71वीं जयंती पर दी गई...




सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, झारखंड वनांचल आंदोलनकारी स्व. राजेंद्र महतो की 71वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजेंद्र महतो इंटर कॉलेज चास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उनके आदर्शों, संघर्षों और सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में स्व. महतो के पुत्र व कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार ने कहा कि राजेंद्र महतो का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के लिए समर्पित था। इस अवसर पर सचिन अशोक कुमार, आरती देवी, उर्मिला कुमारी, अंजना वाला देवी, शिव शंकर दुबे, उषा कुमारी, नियाज अहमद, उत्तम प्रजापति, जूली देवी, आशीष कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं संध्या में राजेंद्र महतो स्मृति भवन धर्मशाला मोड़ में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक जगजननी, झारखंड आंदोलनकारी करमचंद गोप, गोपाल साह, रमेश लोहिया, रघुनाथ टुडू, नकुल प्रसाद, प्रदीप सिंह, आशीष महतो, करमचंद राय, अनूप कुमार पांडेय, भूदेव बाउरी, बुद्धेश्वर मोदक, शंकर बाउरी आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top