भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मंत्री बिरुवा सुबह 9 बजे करेंगे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण




प. सिंहभूम जिले में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को पुलिस केंद्र, चाईबासा में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस दौरान देशभक्ति का जज्बा दिखा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की मौजूदगी में रिहर्सल किया गया। जवानों ने परेड और सलामी की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त मंच पर पहुंचे। इसके बाद परेड में शामिल सभी प्लाटून ने दोनों वरीय अधिकारियों को सलामी दी। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रगीत के बाद उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद रिहर्सल का समापन हुआ। 15 अगस्त को पुलिस केंद्र, चाईबासा में होने वाले राजकीय समारोह में राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि होंगे। वह सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10:10 बजे सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय सदर चाईबासा और रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में ध्वजारोहण होगा। वहीं, सुबह 10:50 बजे जिला समाहरणालय में उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top