भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महंगे मॉइश्चराइजर को कहें बाय-बाय, दूध की मलाई और इन तीन चीजों...


Last Updated:

Dry Skin Care In Winter Tips: ठंड के मौसम में सबसे बड़ी समस्या होती है रूखी त्वचा. कई बार लोग बाजार के महंगी महंगी मॉइश्चराइजर भी लगाते हैं. लेकिन रिजल्ट बिल्कुल भी नहीं मिलता. ऐसे में आप घर में किचन का बना हुआ प्राकृतिक मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं और उसे बनाना भी बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको दूध की मलाई की जरूरत पड़ेगी. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता बताती है, ठंड पर आप दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह सबसे बढ़िया है इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं और यह प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करता है. ऐसे में आपको दूध का मलाई देना है और उसमें केवल दो-तीन चीज और मिला देना है साथ में.

दूध की मलाई में आपको थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लेना है. थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा रोज वॉटर मिला सकते हैं. अब इन चारों को बढ़िया से मिला दीजिए और फिर इसको आप मसाज की तरह इस्तेमाल करिए, एकदम सर्कुलर मोशन में इस्तेमाल करना है.

हाथों को गोल-गोल घूमाते हुए ऊपर की तरफ ले जाना है. बिल्कुल इसी तरीके से कम से कम 5 से 10 मिनट तक मसाज करें इससे अधिक करने की जरूरत नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना काफी है घड़ी देखकर बस इतना ही टाइम रखें और खास बात ये है कि घरेलू नुस्खा है. आप इसे हर दिन 5 मिनट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर आप देखेंगे आपको मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी, चेहरा यूं ही कोमल रहेगा.

खास बात यह है कि ये कोई लगा सकता है. ठंड में आप किचन में रखें इस सिंपल चीज से सही बढ़िया मसाज क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर घर पर बना सकते हैं. क्रीम की तरह इस्तेमाल करिए या मसाज कर लीजिए. एक बात का ध्यान रखना है किसी भी चीज को चेहरे में लगाने के पहले कान के पीछे एक बार टेस्ट जरूर कर ले. अगर कोई एलर्जी होती है तो भूलकर भी ना लगाए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top