भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महाराष्ट्रियन ठेचा चटनी में लगाएं आदिवासी तड़का, स्वाद ऐसा कि बिना सब्जी...


Last Updated:

Thecha With A Twist: रांची में महाराष्ट्र की फेमस ठेचा चटनी को आदिवासी टच के साथ बनाया जाता है. इसमें सरसों का तेल और मिर्च पकाकर डालते हैं, कुछ लोग कच्चा आम भी कूटकर डालते हैं. इन सबसे यह लोकल और देसी स्वाद देती है. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और स्वाद ऐसा होता है कि बिना सब्जी और दाल के ही पूरा खाना खा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. महाराष्ट्र की बेहद फेमस डिश है ठेचा चटनी. लेकिन रांची के लोग इसे थोड़ा सा आदिवासी टच के साथ बनाते हैं. दरअसल, इसमें सरसों का तेल और मिर्च पकाकर भी डालते हैं. इसके अलावा दो-तीन चीजें और डाली जाती हैं. जिससे यह बाहर की डिश होकर भी एकदम लोकल और देसी बन जाती है और खाने में गजब का स्वाद देती है. इसके साथ आपको सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन सबको कर लें फ्राई
रांची की गृहिणी उषा बताती हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले तीन बड़ी हरी मिर्च लेनी होंगी, थोड़ा सा धनिया पत्ता लीजिए, थोड़ा सा मूंगफली ले लीजिए और इसके अलावा चार-पांच बड़ी लहसुन की कलियां ले लीजिए. अब इन सभी चीजों को तेल में हल्का फ्राई कर लीजिए. एकदम हल्का फ्राई करना है. मूंगफली पकने तक फ्राई कीजिए.

बस दो स्टेप में बनकर होगी तैयार
अब इसके बाद आपको इन सारी चीजों को सिलबट्टे की मदद से पीस लेना है या फिर कुटनी की मदद से इसे अच्छी तरह कूट लीजिए. ध्यान रहे, मिक्सी में नहीं पीसना है. या तो कुटनी या फिर सिलबट्टे पर अच्छे से कूटकर इसे साइड में रख दीजिए. अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालना है. अगर आपके पास कच्चा आम है तो बहुत बढ़िया. उसे भी थोड़ा सा लेकर कूट दीजिए.

नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत
अब सभी चीजों को एक साथ बहुत अच्छे से मिला दीजिए. इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल भी ऊपर से डालिए और हाथ की मदद से अच्छी तरह मिलाइए. अगर धनिया पत्ता है, तो उसे भी कूटकर मिला सकते हैं. इन सभी चीजों को कूटने के बाद आपकी ठेचा चटनी बनकर तैयार है. जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. खास बात यह है कि इसके साथ आपको सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इसे पराठे के साथ ऐसे ही खा सकते हैं.

मेहमानों को परोसें यूनिक डिश
इसके अलावा आप इस चटनी को खासतौर पर चावल के साथ भी खा सकते हैं. अगर आपका दाल और सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो यह 2 मिनट की चटनी बना लीजिए और चावल के साथ मिलाकर खाइए. अपने घर आए मेहमानों को भी यह यूनिक डिश परोस सकते हैं, जिसे बनाने में महज 2 मिनट लगते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top