![]()
जिले के महुवाटोली में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इमाम हुसैन चौक से जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न गली-कूचों व मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए पुनः इमाम हुसैन चौक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आमद की खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इमाम हुसैन चौक पहुंचने के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया। इसके बाद मस्जिद के इमाम ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। मौके पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, लोहरदगा के जिलाध्यक्ष समशुल अंसारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। कार्यक्रम में निजामुद्दीन, खलील, महफूज, मुशर्रफ, हसनैन, मोजसम, हुसैन, सलामूल, इकरामुल, सेराज, शाहबाज़, रुस्तम, हसन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Source link