भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मां की पुरानी साड़ियों पर करती थी डिजाइनिंग, आज चला रहीं खुद...


Last Updated:

Jamshedpur Nidhi’s Motivational Story: सपनों को जब परिवार का सहयोग मिलता है तो इंसान सफलता की नई ऊंचाइयां छूता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जमशेदपुर की निधि ने. उन्होंने शादी के बाद अपने बचपन के शौक को प्रोफेशन में बदला और आज नव्या स्टूडियो चला रही हैं. उनके कपड़ों की डिजाइनिंग इतनी खास होती है कि लड़कियां यहां के कपड़े पहनकर खुद को हीरोइन से कम नहीं समझती.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. अक्सर समाज में ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जहां शादी के बाद लड़कियों को अपने सपने और शौक पीछे छोड़ने पड़ते हैं. कई बार ससुराल में सहयोग की कमी के कारण उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है. लेकिन जमशेदपुर की निधि की कहानी इस सोच को पूरी तरह बदल देती है. यह कहानी बताती है कि अगर परिवार का साथ मिले, तो बेटियां शादी के बाद भी अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं.

बचपन से था शौक
निधि को बचपन से ही कपड़ों और फैशन का बेहद शौक था. वह अपनी मां की साड़ियों को नए अंदाज में सजाने-संवारने की कोशिश करती थीं. कभी किसी पुराने कपड़े को नया रूप देतीं, तो कभी उस पर पेंटिंग और डिजाइन बनाकर उसे खास बना देतीं. फैशन और क्रिएटिविटी उनके व्यक्तित्व का हिस्सा था. हालांकि बचपन में उनके इस शौक को ज्यादा प्रोत्साहन नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने हुनर को कभी खत्म नहीं होने दिया.

शादी के बाद खोला स्टूडियो
शादी के बाद जब उनके पति और ससुराल वालों को उनके इस टैलेंट के बारे में पता चला, तो उन्होंने निधि का पूरा साथ दिया. परिवार ने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके सपने को साकार करने के लिए एक स्टूडियो भी खुलवाया. इसी सपने को आकार देते हुए जमशेदपुर में ‘नव्या स्टूडियो’ की शुरुआत हुई. आज यह स्टूडियो महिलाओं और युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

ग्राहकों को आ रहे पसंद
निधि अपने स्टूडियो में बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े चुनकर लाती हैं और फिर उन्हें अपनी क्रिएटिव डिजाइनिंग के जरिए नया और आकर्षक रूप देती हैं. यहां ग्राहकों को कुर्ती, साड़ी, सूट, सलवार और लहंगे जैसी कई तरह की ड्रेस मिलती हैं. खास बात यह है कि यहां कुर्तियों की कीमत मात्र 350 रुपये से शुरू होती है, जिससे हर वर्ग की महिलाएं फैशनेबल कपड़े खरीद सकती हैं. उनके डिजाइन पारंपरिक और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

कोना-कोना सजाया है प्यार से
निधि बताती हैं कि कपड़ों के साथ उनका रिश्ता बचपन से ही रहा है और वह इस काम को सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि अपने जुनून के रूप में देखती हैं. यही कारण है कि उन्होंने अपने स्टूडियो को भी बेहद खास अंदाज में सजाया है. स्टूडियो का हर कोना आकर्षण का केंद्र है. खूबसूरत मिरर डिजाइन, स्टाइलिश इंटीरियर और सेल्फी पॉइंट इसे अलग पहचान देते हैं. यहां आने वाली हर लड़की खुद को किसी फिल्मी अभिनेत्री या दुल्हन से कम महसूस नहीं करती.

दूसरों के लिए प्रेरणा हैं नव्या
नव्या स्टूडियो सिर्फ एक फैशन स्टोर नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी के बाद भी अपने सपनों को जीना चाहती हैं. निधि की सफलता यह साबित करती है कि अगर परिवार का सहयोग मिले, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता. उनकी कहानी आज उन सभी बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो अपने हुनर को पहचान दिलाने का सपना देखती हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top