भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मां बोली- बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाया:गिरिडीह में विवाहिता का...




गिरिडीह के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के पहरियाडीह टोला गढ़ावा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अमीर अंसारी की पत्नी गुड़िया खातून के रूप में हुई है। महिला का शव उसके घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। हालांकि, शव की स्थिति और नाक से खून निकलने की बात सामने आने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका की मां नुमा बीबी ने कहा कि उन्हें फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी, लेकिन जब वे घर पहुंचीं तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। गुड़िया खातून अपने पीछे दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, घर में तोड़फोड़ घटना की खबर फैलते ही मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में रखे फ्रिज, शीशे की खिड़कियां, बिजली के तार समेत कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया। हंगामे के दौरान गैस सिलेंडर का रेगुलेटर भी खोल दिया गया, जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया और एक बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैस रिसाव को बंद कराया और संभावित हादसे को टाल दिया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए परिजन सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एसआई जितेंद्र सिंह और एएसआई भक्तलाल मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने नहीं दिया। बाद में स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शाम करीब चार बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top