![]()
लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक बैठक बक्सीडीपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने की। जिसमें बिमरला माइंस में चलने वाले ट्रक मालिक शामिल हुए। बैठक में चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी बिमरला माइंस मे ट्रिप की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र माइंस चालू करें क्योंकि पिछले कई महीनों से विमरला की माइंस में ट्रिप नहीं हो रही है और लगभग एक महीना से बिमरला माइंस बंद है, मीटिंग के दौरान ही कंपनी के जीएम और ट्रांसपोर्ट हेड से बात की गई।कंपनी ने सोमवार को एसोसिएशन की एक बैठक कंपनी में बुलाई है, उसी में अंतिम निर्णय होगा। कंपनी को एसोसिएशन ने साफ-साफ कहा है की आप माइंस को सुचारू रूप से या तो शुरू करें वरना कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर कंपनी के जीएम से गुरूदरी के मसले पर भी बात की गई की गुरदरी का ट्रिप मे सुधार किया जाए और विमरला की सड़क की स्थिति भी एकदम दयनीय है, कंपनी पिछले एक महीने में बंदी के दौरान भी सड़क मरम्मती का कार्य पूरा नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन ने यह भी कहा कि लोहरदगा डीएमओ, एवं माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा ज्यादती की जा रही है। इसके संबंध मे पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से बात की गई है, उन्होंने कहा कि मैं इस मसले पर उपायुक्त से बात कर रहा हूं और बहुत जल्द लोहरदगा आ रहा हूं। आपकी समस्या का समाधान होगा। एसोसिएशन का कहना है कि अगर जिला प्रशासन डीएमओ के इस गैर वाजिब आदेश को वापस नहीं लेती है और जब्त ट्रकों को नहीं छोड़ती है, तो जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुंद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अवधेश उर्फ पिंटू मित्तल, समसुद्दीन जी, उपाध्यक्ष जतुर मुंडा मुंतज़िर आलम महेंद्र प्रसाद साहू मोहम्मद राजू इम्तियाज उर्फ बबलू ,मुमताज आलम अजमल कुरैशी मोहम्मद गुड्डू प्रेमनाथ उरांव सहसचिव बरज सिंह संदेश कुमार प्रजापति मुख्तार अंसारी मुन्ना खान मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा प्रदीप कुमार कार्यकारिणी सदस्य मोती सिंह मनोज साहू अनिल भगत मजीद अंसारी बंटू साहू के अलावा साकेत कुमार उर्फ लड्डू सिंह मनी महली प्रकाश उरांव मनोज उरांव सुनील साहू मोहम्मद शमसुद्दीन राजू कुमार गुप्ता बालेश्वर प्रजापति बदेश प्रजापति ,रामचरण सहित अन्य लोग शामिल थे। कहा गया कि लोहरदगा में डीएमओ के द्वारा 110 किलोमीटर दूरी वाली माइंस की दूरी को सेटेलाइट से नाप कर 60 किलोमीटर बताया जा रहा और कहा जा रहा है कि 3 घंटे में आप ट्रक खाली कीजिए। वहीं 115 किलोमीटर दूरी के माइंस को 64 किलोमीटर दूरी बताई जा रहा है। वहीं 30 किलोमीटर दूरी की माइंस को 10 किलोमीटर बताया जा रहा है, इसी तरह से सभी माइंस में सेटेलाइट की नापी ली गई है और दूरी को आधा कर दिया गया और समय को भी आधा कर दिया गया है और उसके बाद लाखों रुपया फाइन काटा जा रहा है।
Source link